Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 | बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत 7-7 हजार मिलेगा डायरेक्ट बैंक में : Very Useful

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024

बिहार सरकार अपने राज्य के लोगों का हमेशा ध्यान रखती है। उनकी जरूरतों को समझकर सरकारी योजनाओं को भी तैयार किया जाता है। हर वर्ष राज्य में गंगा व कोसी नदी के किनारों पर बसे गाँवों में बाढ़ आती है, जिससे कि वहां के लोगों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना को प्रारंभ किया गया।

इस योजना की सहायता से राज्य सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस मानसून   बाढ़ के दौरान जो परिवार पीड़ित हुए थे, उन्हें सरकार ने सहायता राशि भेजना शुरू कर दिया है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के 13 जिलों में बाढ़ आई थी, जिस वजह से 4.39 लाख परिवार पीड़ित हुए थे। इन परिवारों को सरकार ने लाभ की राशि देना शुरू कर दिया है। 

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना क्या है?

यदि इस वर्ष आपके गांव के क्षेत्र में बाढ़ आई हो और आपका परिवार भी पीड़ित हुआ था, तो आप भी सरकार के द्वारा मिल रही सहायता राशि को प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सरकार बाढ़ राहत सहायता योजना की मदद से पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के तौर पर 7-7 हजार रुपए प्रदान कर रहे हैं। कैसे पीड़ितों को यह सहायता राशि मिलेगी, इसकी संपूर्ण जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

हर साल बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ से भारी नुकसान होता है। कई क्षेत्रों में जान-माल की हानि हो जाती है। ऐसे में इसकी भरपाई राज्य सरकार की द्वारा की जाती है। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को दूर करने के लिए बिहार सरकार ₹7000 की राशि परिवारों को देती है। यह राशि बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत दी जाती है। 

9 अक्टूबर तक भेजी जाएगी सहायता राशि

बिहार सरकार ने बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि को पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजना प्रारंभ कर दिया है। कई लोगों को सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है। वहीं कुछ लोगों को अब तक यह राशि प्रदान नहीं की गई है। हाल ही में राज्य सरकार के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में सहायता राशि को 9 अक्टूबर तक भेज दिया जाएगा। ऐसे में जिनके खाते में यह राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी बाढ़ पीड़ितों को यह राशि प्रदान की जाएगी।

सिर्फ इन्हें मिलेगी लाभ की राशि 

  • बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ सरकार द्वारा घोषित किये गए क्षेत्रों में निवास कर रहे परिवारों को ही दिया जाएगा।
  • सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आपका ग्राम पंचायत बाढ़ प्रभावित होना अनिवार्य है।
  • टीम के द्वारा सर्वे किया जाएगा कि आपका घर बाढ़ से प्रभावित हुआ था या फिर नहीं, तभी सहायता राशि आपको प्रदान की जाएगी।
Bihar badh rahat sahayata yojana 2024
Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024

आवेदन कैसे करें 

कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या बाढ़ प्रभावित परिवारों को Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के द्वारा जो बाढ़ प्रभावित जिले घोषित किए गए हैं, वहां पर टीम बनाकर सर्वे किया जाएगा। जिन परिवारों के घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनके नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। यदि परिवारों का नाम सूची में होगा तो उनके बैंक खाते में 7-7 हजार रुपए की सहायता राशि जमा करवा दी जावेगी।

Official WebsiteClick Here

10th, 12th Pass JobClick Here

निष्कर्ष: Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024

इस आर्टिकल में बिहार के लोगों को बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई है। बिहार सरकार ने इस योजना के माध्यम से सहायता राशि प्रदान करना प्रारंभ कर दिया है। 9 अक्टूबर 2024 तक सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से इस राशि को जमा करवा दिया जाएगा। यदि आप का घर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है और बाढ़ से आपके घर को क्षति पहुंची थी तो आपके बैंक खाते में भी बिहार सरकार 7000 रुपए जमा करवाएगी। इसके लिए आपको आवेदन करने की जरुरत नहीं है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि अब भी आपके मन में Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 से जुड़ा हुआ कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी टीम के द्वारा आपके सवालों के जवाब जरूर दिए जाएंगे। बिहार राज्य के अधिक से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवार के लोगों तक यह जानकारी पहुंचे, इसके लिए आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आर्टिकल को जरूर साझा करें।

Avatar of raushan kumar

About RAUSHAN KUMAR

मैं Raushan Kumar, एक ब्लॉगर हूँ। मुझे छात्रों और युवाओं को शिक्षा, स्कॉलरशिप, रिजल्ट, एडमिशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराना बेहद पसंद है। मैंने ResultBihar.org की शुरुआत इसी उद्देश्य से की ताकि हर छात्र को एक ही जगह पर सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा प्रयास है कि विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई के अपने करियर की सही दिशा पा सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

Leave a Comment