PM kisan KYC Online 2025: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और 2025 में अगली किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके लिए PM Kisan KYC Online 2025 कराना बेहद जरूरी है। बिना KYC के आपको अगली किस्त नहीं मिलेगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पीएम किसान योजना की KYC कैसे करें, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे और प्रक्रिया क्या है। इन सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानने के लिए लेख को शुरू से लेकर अंतिम तक पढ़े और किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को बिल्कुल भी मिस ना करें।
PM kisan KYC Online 2025 : Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
योजना शुरू | 2019 |
स्कीम टाइप | केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित |
लाभार्थी | देश के छोटे और सीमांत किसान |
लाभ | ₹6,000 सालाना (₹2,000 की 3 किस्तों में) |
केवाईसी स्टेटस | अनिवार्य (2025 में अगली किस्त के लिए जरूरी) |
KYC मोड | ऑनलाइन या CSC सेंटर के माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत हर योग्य किसान को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। योजना में अब तक करोड़ों किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
PM Kisan KYC से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट (2025)
- 20वीं किस्त की अपेक्षित तिथि: जून 2025 में 20वीं किस्त जारी होने की संभावना है।
- e-KYC अनिवार्य: 20वीं किस्त प्राप्त करने के लिए e-KYC पूरा करना अनिवार्य है।
- आधार-बैंक खाता लिंकिंग: आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है।
PM Kisan e-KYC के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए)
- जमीन से संबंधित कागज़ात (यदि नया रजिस्ट्रेशन हो)
PM Kisan KYC Online 2025 कैसे करें?
अगर आपने अभी तक पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत करा लें क्योंकि 2025 की किस्त के लिए यह अनिवार्य कर दी गई है। ई–केवाईसी आप दो तरीकों से करा सकते हैं – पहला ऑनलाइन खुद से मोबाइल या कंप्यूटर पर, और दूसरा CSC सेंटर पर जाकर। ऑनलाइन केवाईसी में OTP आधारित प्रक्रिया होती है, जिससे आप घर बैठे ही कुछ मिनटों में यह काम पूरा कर सकते हैं।

PM Kisan KYC Online करने की प्रक्रिया
केवाईसी की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए नीचे दिए जानकारी को जानते पड़े और हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को ध्यान से जरूर फॉलो करते जाएं।
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
- होम पेज पर आने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे और आपके वहां पर ई केवाईसी का ऑप्शन भी मिलेगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन होकर आएगी और यहां पर आपको अपना आधार संख्या दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- आधार संख्या दर्ज करने के बाद आपको सर्च का ऑप्शन मिलेगा और आपको इस वाले ऑप्शन पर भी क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा और आपके यहां पर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
- अब इसके बाद आपको गेट ओटीपी का ऑप्शन आएगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर भी क्लिक करें।
- आपको जो ओटीपी प्राप्त हुई है, आप उसे वहां पर दर्ज करके वेरिफिकेशन कंप्लीट करें।
- इतना करने के बाद आपका वेरिफिकेशन कंप्लीट हो जाएगा और आपको अब कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।
- इस प्रकार से आपका पीएम किसान केवाईसी 2025 की प्रक्रिया कंप्लीट हो जाती है।
Important links
PM Kisan Official Website | Click here |
PM Kisan e-KYC Portal | Click here |
CSC Center Locator | Click here |
PM Kisan Beneficiary Status | Click here |