Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 | बिहार महिला सहायता योजना के तहत मिलेगा ₹25000, आवेदन शुरू : Very Useful

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025: खास मुस्लिम वर्ग से आने वाली महिलाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने अपने-अपने स्तर से सरकारी योजनाओं का संचालन करती है। बिहार राज्य के द्वारा भी महिला सहायता योजना 2025 को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इस योजना की सहायता से मुस्लिम परित्याग/तलाकशुदा महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना की मदद से बिहार की मूल निवासी महिला को ₹25000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे कि वह आत्मनिर्भर बन सकें। आइये विस्तार से आपको आर्टिकल में बिहार महिला सहायता योजना की संपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 Highlights

पोस्ट का नामBihar Mahila Sahayata Yojana 2025
योजना का नाममहिला सहायता योजना
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

आप सभी पाठकों से निवेदन है कि अंत तक इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें, जिससे की संपूर्ण और सटीक जानकारी आपको प्राप्त हो सके। यह आर्टिकल संपूर्ण रूप से बिहार महिला सहायता योजना 2025 की जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है। आगे हम आपको आर्टिकल में योजना से जुड़ी हुई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता समेत अन्य जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

बिहार महिला सहायता योजना 2025 की संपूर्ण जानकारी 

बिहार राज्य की ऐसी महिलाएं जो कि मुस्लिम समुदाय से आती हैं, यदि उन महिलाओं का पुरुषों द्वारा परित्याग कर दिया है या फिर उन्हें तलाक दे दिया गया है। ऐसी महिलाओं के लिए बिहार सरकार के द्वारा बिहार महिला सहायता योजना 2025 चलाई जा रही है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वह योजना की मदद से मिलने वाली सहायता राशि का इस्तेमाल अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी सामग्री खरीदने के लिए कर सकती हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला सहायता योजना 2025 बिहार राज्य में चलाई जा रही है। योजना के कई सारे फायदे भी हैं, जिनके बारे में आप आगे जानकारी पड़ेंगे। 

योजना से होने वाले फायदे 

  • बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही महिला सहायता योजना 2025 का लाभ दिया जाएगा।
  • जो महिलाएं मुस्लिम समुदाय से आती हैं, वही योजना से जुड़ सकती हैं।
  • मुस्लिम वर्ग की ऐसी महिलाएं जो परित्याग/तलाकशुदा हैं, वही योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। 
  • योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि ₹10000 में वृद्धि कर दी गई है।
  • महिला सहायता योजना की मदद से ₹25000 की सहायता राशि पात्र महिला को प्रदान की जाती है।

जरूरी दस्तावेज

जो भी महिलाएं आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहती हैं वह जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं। नीचे विस्तार से आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची बताई गई है।

  • घोषणा पत्र: आवेदन पत्र के साथ महिला को घोषणा पत्र लगाना होगा, जिसमें दो स्थानीय दो गवाहों का नाम, एड्रेस व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। ध्यान रहे की यह गवाह आपके करीबी रिश्तेदार नहीं होना चाहिए।
  • अनुशंसा पत्र / प्रमाण पत्र: महिला के पास परित्यकता / तलाकशुदा होने का प्रमाण देने के लिए सम्बंधित कानूनी प्रमाण होना जरूरी है।
  • आयु प्रमाण पत्र: महिला को अपनी आयु का प्रमाण देने के लिए कोई भी सरकारी दस्तावेज देना होगा, जिसमें उसकी सही जन्मतिथि अंकित हो। महिला अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी को आवेदन पत्र के साथ लगा सकती हैं।
  • आय प्रमाण पत्र: महिलाओं को अपनी आय दर्शाने के लिए आय प्रमाणपत्र देना होगा। महिला की आय 4 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो: आवेदक महिला का नया व रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो।

आवेदन करने हेतु पात्रता

  • बिहार राज्य की मूल निवासी महिला ही आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकती हैं।
  • सिर्फ मुस्लिम महिला ही योजना से जुड़ सकती हैं।
  • तलाकशुदा महिला आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जिन महिलाओं के पति 2 वर्ष हो या इससे अधिक समय पहले परित्याग कर चुके हैं वह भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जिन महिलाओं के पति पूर्ण रूप से मानसिक/ शारीरिक अपंग हैं।
  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 50 वर्ष तय की गई है।
  • महिला की वार्षिक 4 लाख या इससे कम होना जरूरी है।
Bihar mahila sahayata yojana 2025
Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 Apply Process

सभी महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार महिला सहायता योजना 2025 के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र को भरा जा सकता है। आगे आपको विस्तार से आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

  • सभी पात्र महिला ऑफलाइन आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र को प्राप्त कर सकती हैं।
  • आवेदन पत्र को ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड भी किया जा सकती है, जिसकी लिंक आपको नीचे दी गई है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज कर दें।
  • जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें स्व–सत्यापित कर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • आपको सभी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • जमा करने के बाद आप इसकी रसीद प्राप्त कर इसे अपने पास सुरक्षित रख लें।

Important Links:

Application FormClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपको बिहार राज्य की महिला सहायता योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपके मन में योजना से जुड़ा हुआ कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए आप आर्टिकल को ऑनलाइन माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

Avatar of raushan kumar

About RAUSHAN KUMAR

मैं Raushan Kumar, एक ब्लॉगर हूँ। मुझे छात्रों और युवाओं को शिक्षा, स्कॉलरशिप, रिजल्ट, एडमिशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराना बेहद पसंद है। मैंने ResultBihar.org की शुरुआत इसी उद्देश्य से की ताकि हर छात्र को एक ही जगह पर सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा प्रयास है कि विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई के अपने करियर की सही दिशा पा सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

Leave a Comment

WhatsApp YouTube Instagram