Bihar Board 1st Division Scholarship Online 2025 : बिहार सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक है, बिहार बोर्ड प्रथम श्रेणी छात्रवृत्ति 2025, जो उन छात्रों को प्रदान की जाती है जिन्होंने मैट्रिक (10वीं) या इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में बिहार बोर्ड फर्स्ट डिविजन स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत आवेदन करने, जरूरी योग्यता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी को प्रदान किया है। इसीलिए किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी मिस ना करें और हमारे लेख को शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से जरूर पड़े।
Bihar Board 1st Division Scholarship Online 2025
आर्टिकल का नाम | Bihar Board 1st Division Scholarship Online 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | स्कॉलरशिप |
संबंधित राज्य | बिहार राज्य |
कक्षा | 10वीं और 12वीं पास |
लाभार्थी | बिहार के 10वीं और 12वीं छात्र एवं छात्राएं |
छात्रवृत्ति राशि | ₹10000 से लेकर के ₹25000 के बीच |
आवेदन का मूड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
बिहार 10वीं एवं 12वीं बोर्ड फर्स्ट डिविजन स्कॉलरशिप 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन पास मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सरकार की तरफ से 10वीं में प्रथम स्थान से पास होने वाली छात्र एवं छात्राओं को ₹10000 की सहायता राशि मिलती है, वही 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान से पास होने वाले छात्र एवं छात्राओं को ₹25000 तक की सहायता राशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाती है।
इस वर्ष भी इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सभी पात्र छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति में लाभार्थी बनाने के लिए आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है और आप अगर छात्रवृत्ति की सभी पात्रता मापदंड प्रक्रिया को पूरा करते हैं, तो इसमें ऑनलाइन घर बैठे अपना आवेदन जरूर करें। चलिए अब हम आप सभी लोगों को इस छात्रवृत्ति योजना के बारे में और विस्तार पूर्वक के नीचे जानकारी देते हैं।
बिहार मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट फर्स्ट डिविजन स्कॉलरशिप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी 2025
योजना का नाम | पात्रता | लाभ राशि | आवेदन मोड | आवेदन की तिथि (संभावित) |
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना | मैट्रिक प्रथम श्रेणी सभी छात्र-छात्रा | ₹10,000 | ऑनलाइन | जून 2025 |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना | इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी (सिर्फ लड़कियों के लिए) | ₹25,000 | ऑनलाइन | जून 2025 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
यहां पर हमने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले छात्र एवं छात्राओं को इस छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने की प्रारंभिक और अंतिम तिथि के बारे में नीचे पॉइंट के माध्यम से जानकारी प्रदान की है।
- मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रारंभ: जून 2025
- मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन अंतिम तिथि: अगस्त 2025
- इंटरमीडिएट छात्रवृत्ति आवेदन प्रारंभ: जून 2025
- इंटरमीडिएट छात्रवृत्ति आवेदन अंतिम तिथि: अगस्त 2025
पात्रता मापदंड
यहां पर हमने मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों ही छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मापदंड के बारे में नीचे पॉइंट के माध्यम से जानकारी दी है:
मैट्रिक (10वीं) छात्रवृत्ति के लिए:
- बिहार बोर्ड से 10वीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी (60% या उससे अधिक) प्राप्त की हो।
- SC/ST श्रेणी के छात्रों के लिए द्वितीय श्रेणी (45% या उससे अधिक) भी मान्य है।
- बिहार राज्य के निवासी हों।
इंटरमीडिएट (12वीं) छात्रवृत्ति के लिए:
- बिहार बोर्ड से 12वीं पास केवल छात्रा
- बिहार राज्य की निवासी होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
नीचे दिए गए दस्तावेजों को आप मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों ही छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने हेतु इस्तेमाल कर सकते हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- बैंक खाता विवरण (IFSC कोड सहित)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Bihar Board 1st Division Scholarship Online 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
यहां पर हमने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान से पास हुए छात्र एवं छात्राओं को इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताएं हैं। दोनों ही छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया बिल्कुल सेम टू सेम है और आप इसके लिए नीचे दिए गए जानकारी को ध्यान से पढ़े एवं बताई गई प्रक्रिया को फॉलो भी करें।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मेधा सॉफ्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको कई ऑप्शन मिलेंगे और आपके यहां पर केवल रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होकर आएगी और आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से एक-एक करके भरना है।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट हो जाने के बाद आपको इसमें अपना यूनीक यूजर आईडी और पासवर्ड बना लेना है।
- अब आपको अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार से आपका मेधा सॉफ्ट वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड भी प्राप्त हो जाएगा।
10वीं एवं 12वीं छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मेधा सॉफ्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
- अब आपको आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा और आपको पहले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें।
- आपको जो यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हुआ है, उसकी सहायता से वेबसाइट पर लॉगिन कर ले।
- वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के बाद “मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना” या “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब वहां पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें और आवेदन फार्म को ध्यान से भरे।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को एक-एक करके ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दीजिए।
- अब अंतिम में अपने आवेदन फार्म को सबमिट कर दीजिए और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
Important link
Official Link | Click here |