Bihar Board 11th Admission Online 2025
बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा 11वीं में एडमिशन के लिए ‘ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स’ (OFSS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 से शुरू कर दी गई है। आप सभी दसवीं पास छात्र-छात्रा कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर कक्षा 11वीं में दाखिला करा सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Board 11th Admission Online 2025 से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताने वाले है। यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़ें।
आर्टिकल का नाम | Bihar Board 11th Admission Online 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | एडमिशन |
कक्षा | 11वीं |
सत्र | 2025-27 |
एडमिशन हेतु आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Aplication Online Apply Date? | 24 अप्रैल 2025 |
Application Online Last Date? | 08 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Bihar Board 11th Admission Online 2025 से संबंधित जानकारी
यदि आप बिहार बोर्ड के द्वारा कक्षा 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं। आपके लिए यह सुनहरा मौका है। यदि आप 10वीं पास है। तो आप OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर बड़े ही आसानी से आवेदन प्रक्रिया को घर बैठे पूरा कर सकते है। साथ ही साथ बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में एडमिशन हेतु OFSS पोर्टल के माध्यम से मेरिट लिस्ट को प्रकाशित किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं के टोटल मार्क्स के आधार पर जारी किया जाता है। यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है। तो आपको किसी भी एक हाई स्कूल आवंटित किया जाएगा। जिसमें आप आसानी से कक्षा 11वीं के लिए दाखिला ले सकते है।
महत्वपूर्ण तिथि
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि :- 24 अप्रैल 2025
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 08 मई 2025
- फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि :- मई 2025
आवेदन शुल्क
- GEN एवं OBC, EBC वर्ग के जाति के लिए :- ₹350/-
- SC, ST वर्ग के जाति के लिए :- ₹350/-
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी यूनिवर्सिटी या मान्यता प्राप्त बोर्ड के द्वारा 10वीं पास होना चाहिए
जरुरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- 10वीं का एडमिट कार्ड
- 10वीं का मार्कशीट
- फोटो
- ईमेल आईडी
- चालू मोबाइल नंबर
- 10-20 स्कूल का नाम
आरक्षण
श्रेणी | आरक्षण प्रतिशत में |
अनुसूचित जाति | 20% |
अनुसूचित जनजाति | 2% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 25% |
पिछड़ा वर्ग | 18% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 10% |

Bihar Board 11th Admission Online 2025 आवेदन कैसे करे?
10वीं पास सभी छात्र-छात्रा कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन फॉर्म को भर सकते है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित सभी जानकारी को स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। आप नीचे बताये गए जानकारी को फॉलो करे-
- Bihar Board 11th Admission Online 2025 का आवेदन करने के लिए सबसे पहले OFSS Bihar – Online Facilitation System for Students के ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको डैशबोर्ड पर आ जाना है।
- डैशबोर्ड पर ही आपको Common Prospectus for Admission in Intermediate Colleges & Schools का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके सामने OFSS के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरने हेतु मुख्य निर्देश खुल कर जाएगा। अब आपको चेक बॉक्स पर क्लिक कर आवेदन करने हेतु यहां क्लिक करे का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करें
- उसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा। इसमें मांगे जाने वाले सभी जानकारी को दर्ज करें
- जैसे की बोर्ड का नाम, परीक्षा उत्तीर्ण करने की साल, जन्मतिथि, रोल कोड एवं रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपका सभी जानकारी ऑटोमेटिक फिल हो कर आ जायेगा।
- उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी के साथ साथ चालू मोबाइल नंबर एवं एक्टिव ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको कम से कम 10 एवं अधिक से अधिक 20 स्कूल का चयन करना होगा।
- अब आपको सबमिट का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- जिसके पश्चात आपके रजिस्टर मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा जिसे डाल कर वेरीफाई करना होगा।
- जिसके बाद आप आवेदन शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम से पेमेंट प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म का पावती रसीद प्राप्त हो जायेगा जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
Online Apply | Click Here to Online |
Login | Click Here to Login |
Check Seat | Click Here |
Official Website | Click Here |
10th, 12th Pass Job | Click Here |
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Board 11th Admission Online 2025 से संबंधित सभी जानकरी को विस्तार से बताये है। यह आर्टिकल के माध्यम से आप आसानी से कक्षा 11वीं में एडमिशन ले सकते है। किसी भी प्रकार की जानकरी के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।