Voter E Roll PDF 2025
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त है। इस अधिकार का प्रयोग तभी संभव है, जब नागरिक का नाम मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट में दर्ज हो। चुनाव आयोग हर वर्ष वोटर लिस्ट को अपडेट करता है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। इसी कड़ी में Bihar Voter E Roll PDF 2025 को जारी किया गया है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वोटर ई रोल क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, उसमें सुधार कैसे करें और इससे जुड़े सभी जरूरी पहलुओं की विस्तृत जानकारी। इसीलिए आज के इस विषय पर दी गई जानकारी काफी महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी जानकारी को आप बिल्कुल भी इग्नौर ना करें एवं इस अंत तक अवश्य पढ़ें।
Voter E Roll PDF 2025 : Overview
आर्टिकल का नाम | Voter E Roll PDF 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | निर्वाचन संबंधित आवश्यक योजना |
योजना का नाम | बिहार वोटर ई रोल 2025 |
राज्य | बिहार |
संबंधित विभाग | भारत निर्वाचन आयोग, बिहार |
उद्देश्य | वोटर लिस्ट में नाम जांचने, जोड़ने व सुधार की सुविधा |
दस्तावेज़ फॉर्मेट | पीडीएफ (PDF) |
मोड | ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों |
आधिकारिक पोर्टल | यहां क्लिक करें |
Bihar Voter E Roll 2025 क्या है?
Bihar Voter E Roll 2025 एक ऐसा प्रमुख दस्तावेज है, जिसके बिना आप अपना मतदान नहीं दे सकते और इतना ही नहीं इसे स्वयं बिहार राज्य के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है। इस प्रमुख दस्तावेज को जिलेवार, विधानसभा क्षेत्रवार और बूथ स्तर पर प्रकाशित होता है, जिसमें प्रत्येक वोटर का नाम, पता, लिंग, उम्र, बूथ संख्या और अन्य विवरण शामिल होते हैं। यह दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में होता है, जिसे कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकता है। अगर आप अपना बहुमूल्य मतदान देना चाहते हैं और बदलाव चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।
Bihar Voter E Roll 2025 अभियान क्या है?
बिहार में चुनाव आयोग द्वारा E Roll अभियान हर वर्ष चलाया जाता है, जिसमें मतदाताओं से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने विवरण की जांच करें। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, या उसमें कोई त्रुटि है तो वह नागरिक नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। यह अभियान मतदाता जागरूकता और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करता है।
Bihar Voter E Roll 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन प्रक्रिया
- बिहार चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Electoral Roll या Voter List सेक्शन पर क्लिक करें।
- जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- संबंधित क्षेत्र की वोटर लिस्ट पीडीएफ में डाउनलोड करें।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- अपने पंचायत भवन, नगर निगम या BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करें।
- उनसे अपने बूथ की वोटर लिस्ट प्राप्त करें।
- सूची में अपना नाम, पता, उम्र आदि की पुष्टि करें।
- आवश्यकता होने पर सुधार हेतु फॉर्म लें।
Bihar Voter E Roll 2025 में नाम या किसी भी अन्य जानकारी में सुधार कैसे करें?
यदि आपका नाम या फिर किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी Voter E Roll PDF 2025 के अंतर्गत गलत पाया जाता है, तो आप ऐसे में फार्म 8 के माध्यम से इसमें अपने हिसाब से बदलाव को आसानी से कर सकते हैं। यहां पर हमने इससे संबंधित कुछ जरूरी स्टेप्स बताएं हैं, जिन्हें आप ध्यान से पढ़ें एवं फॉलो भी करें।
ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवारों को voters.eci.gov.in के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है और इसकी होम पेज को ओपन कर लेना है।
- होम पेज पर आ जाने के बाद आपको आगे “Correction of Entries” या “Form-8” का ऑप्शन दिखाई देगा और आप इसके ऊपर क्लिक कर दें।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा और एक आवेदन फार्म आएगा इसमें आपको कुछ आवश्यक जानकारी जो भी पूछी जा रही है, उसे भरना है और उसके बाद EPIC नंबर डालें और आवश्यक सुधार चुनें।
- अब आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे और आप उन दस्तावेजों को भी आधिकारिक वेबसाइट पर एक-एक करके अपलोड कर दीजिए।
- अब आप अपने आवेदन फार्म को सबमिट करें और उसके बाद Reference ID लिखकर अपने पास सुरक्षित रखें।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- इसके लिए आपको अपनेनजदीकी निर्वाचन कार्यालय या BLO से फॉर्म 8 प्राप्त कर लेना है।
- अब आप आवेदन फार्म में सही जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी इसमें सरलग्न करें।
- फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करें।
- इतनी प्रक्रिया पूरा कर लेने के बाद सुधार की प्रक्रिया कुछ दिनों में पूरी हो जाती है।

Bihar Voter E Roll 2025 के अंतर्गत उपलब्ध हेल्पलाइन ऐप की सुविधाएं
- वोटर लिस्ट में नाम खोजने की सुविधा आपको मिल जाएगी।
- नया नाम जोड़ने और सुधार करने का विकल्प हमें देखने को मिल जाता है।
- EPIC नंबर से विवरण देखने की सुविधा भी मिलती है।
- नजदीकी मतदान केंद्र की जानकारी आप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन की स्थिति ट्रैक करने का विकल्प आपको इसके अंदर देखने को मिल जाता है।
- शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी आपको इसके अंदर मिल जाती है।
Bihar Voter E Roll 2025 के प्रमुख लाभ
- घर बैठे वोटर लिस्ट देखने और डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है।
- किसी भी प्रकार का निर्वाचन कार्ड में सुधार आज के समय में ऑनलाइन बेहद सरल हो चुका है।
- इस सुविधा क्या जाने से समय और इसके पीछे लगने वाला खर्च भी काफी हद तक काम हो चुका है या फिर यूं कहें कि ना के बराबर हो गया है।
- मतदाता की जानकारी पारदर्शिता से सत्यापित करने की सुविधा हमें मिल जाती है।
- चुनाव के समय वोटिंग की सुविधा सुनिश्चित की जाती है।
- नाम जुड़वाने, हटवाने व सुधार की प्रक्रिया आसान हो चुकी है।
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
SIR-DraftRoll-Revision 2025 | यहां क्लिक करें |
Voter E Roll PDF 2025 | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
Bihar Voter E Roll PDF 2025 राज्य के नागरिकों को डिजिटल रूप से अपनी मतदाता जानकारी जांचने और अपडेट करने की सुविधा देता है। यह दस्तावेज चुनावी पारदर्शिता और भागीदारी को बढ़ावा देता है। यदि आपने अभी तक वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं देखा है, तो जल्द ही इसे डाउनलोड करें और अपने मताधिकार को सुरक्षित करें। याद रखें, एक वोट से बदलाव आता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Bihar Voter E Roll 2025 को कहां से डाउनलोड करें?
बिहार के नागरिक ceobihar.nic.in इस ऑफिशल वेबसाइट के जरिए जिला और विधानसभा क्षेत्र के अनुसार वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
ऐसे में आपको फॉर्म 6 भरकर नया नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना होगा।
वोटर लिस्ट में सुधार कैसे करें?
आप फॉर्म 8 के माध्यम से NVSP पोर्टल या BLO की सहायता से सुधार कर सकते हैं।
क्या वोटर लिस्ट मोबाइल पर भी देख सकते हैं?
हां, वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी वोटर लिस्ट देखी जा सकती है।
वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए वोटर ID जरूरी है क्या?
नहीं, आप विधानसभा क्षेत्र और बूथ के माध्यम से भी E Roll डाउनलोड कर सकते हैं।