SBI Clerk Vacancy 2025
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक स्थायी और प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा घोषित SBI Clerk Vacancy 2025 एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। हर साल हजारों युवा एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, और इस बार भी बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों के लिए एक बड़ी संख्या में वैकेंसी जारी की है।
इस लेख में आपको भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी जैसे – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी। अगर आप एसबीआई क्लर्क वैकेंसी 2025 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हो तो आप हमारे इस लेख को ध्यान से अवश्य पड़े एवं किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी इग्नौर ना करें।
SBI Clerk Vacancy 2025 : Overview
आर्टिकल का नाम | SBI Clerk Vacancy 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | बैंक वैकेंसी |
भर्ती संस्था | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
पद का नाम | जूनियर असोसिएट (क्लर्क) |
कुल पद | 5180 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन की प्रारंभ तिथि | 6 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, मेंस, स्थानीय भाषा परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
SBI Clerk Vacancy 2025 की पूरी जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक ने वर्ष 2025 में क्लर्क पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस बार लगभग 5180 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें से कुछ पद बैकलॉग के तहत भी शामिल हैं। यह भर्ती राज्यवार आधारित है और उम्मीदवारों को उसी राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है, जहां से वे आवेदन कर रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस वैकेंसी में आपको अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले देना होगा अन्यथा आप इसमें अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या और वितरण
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया केतरफ से अलग-अलग राज्यों में कुल 5180 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक रूप से 5 अगस्त 2025 को ही नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया था। इनमें से अधिकतर पद सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों लिए हैं, जबकि कुछ पद बैकलॉग कोटे के अंतर्गत भी आरक्षित रखा गया हैं। इस वैकेंसी के अंतर्गत केवल एक बार में एक राज्य के लिए ही आप इस वैकेंसी के अंतर्गत अपना आवेदन दे सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 5 अगस्त 2025
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025
- प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि: सितंबर 2025
- मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि: नवंबर 2025
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹750
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी वर्ग: कोई शुल्क नहीं
पात्रता मापदंड
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना चाहिए।
- अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि वे 31 दिसंबर 2025 तक अपनी डिग्री पूरी कर लें।
- जिस राज्य में आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष (1 अप्रैल 2025 तक)
- आयु में छूट:
- ओबीसी के लिए: 3 वर्ष
- एससी/एसटी के लिए: 5 वर्ष
- पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए: 10 से 15 वर्ष तक (वर्ग के अनुसार)
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर (स्कैन की हुई प्रति)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- बाएं अंगूठे का निशान
- हस्तलिखित घोषणा पत्र
- स्थाई मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

SBI Clerk Vacancy 2025 आवेदन प्रक्रिया (ऑनलाइन स्टेप बाय स्टेप कंपलीट गाइड)
इस वैकेंसी के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको दो मुख्य प्रक्रियाओं से होकर गुजरना होगा और उनके बारे में नीचे हमने विस्तार से स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से जानकारी भी है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक इस वैकेंसी के अंतर्गत आवेदन करने के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Careers” सेक्शन में जाकर “SBI Clerk Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब इतना करने के बाद आपको वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जाएगा और आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले दिखाई दे रहे ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आप अपने आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें और यूजर आईडी एवं पासवर्ड को प्राप्त कर ले।
- अब अंतिम में आपको अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसके बाद आवेदन करने की प्रक्रिया को फॉलो करना है, जो कि नीचे बताई गई है।
आवेदन प्रक्रिया
- एक बार फिर से आपको एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
- अब इतना करने के बाद आपको फिर से “Careers” सेक्शन में जाकर “SBI Clerk Junior Associate Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां तक आ जाने के बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर ना क्लिक करके लॉगिन वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब आपको प्राप्त यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
- अब आपके यहां पर “एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट रिक्रूटमेंट 2025” के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन फार्म प्राप्त होगा और आप सबसे पहले इसके ऊपर क्लिक करें।
- सबसे पहले तो आपको आवेदन फार्म को ध्यान से पढ़ना है और इस आधार पर इसमें पूछी जा रही जानकारी को ध्यान से भर देना है।
- इतना करने के बाद आपको मांगे जा रहे सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटोकॉपी को भी एक-एक करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
- अब इतना करने के बाद आपको आवेदन फार्म को सबमिट करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आप वहां पर दिए गए किसी भी एक पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके आवेदन शुल्क का भुगतान कंप्लीट कर दीजिए।
- अब आपको अंतिम में अपने आवेदन फार्म को सबमिट करें और उसके बाद इसका प्रिंटआउट निकाल करके अपने पास सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
SBI Clerk भर्ती में तीन चरणों की चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है, जो क्वालिफाइंग नेचर का होता है।
- मुख्य परीक्षा (Mains) – इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है।
- स्थानीय भाषा परीक्षण – चयनित उम्मीदवारों को आवेदन किए गए राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान साबित करना होता है।
आवश्यक सूचना- यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में उसी राज्य की भाषा में पढ़ाई की है, तो उसे भाषा परीक्षा से छूट दी जा सकती है।
परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
गणितीय अभिक्षमता | 35 | 35 | 20 मिनट |
तार्किक क्षमता | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती।
मुख्य परीक्षा (Mains)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
सामान्य/वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 | 35 मिनट |
सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 | 35 मिनट |
गणितीय अभिक्षमता | 50 | 50 | 45 मिनट |
तर्कशक्ति व कंप्यूटर योग्यता | 50 | 60 | 45 मिनट |
कुल | 190 | 200 | 160 मिनट |
महत्वपूर्ण लिंक
अधिकारी वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें |
वेतनमान और भत्ते
SBI क्लर्क की प्रारंभिक बेसिक सैलरी ₹24,050 प्रति माह है। इसमें डीए, एचआरए, मेडिकल और अन्य भत्ते शामिल होते हैं। सभी भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन ₹46,000 से ₹50,000 तक हो सकता है। समय के साथ वेतन में वृद्धि होती है और प्रमोशन की भी बेहतर संभावनाएं होती हैं।
निष्कर्ष
SBI Clerk Vacancy 2025 उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। यदि आप शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के मापदंडों को पूरा करते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। यह एक स्थायी सरकारी नौकरी है, जो न केवल आर्थिक सुरक्षा देती है बल्कि सम्मानजनक जीवन भी प्रदान करती है।