RRB Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद ही जरूरी सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल-1 के तहत कई अलग-अलग पदों से जुड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। आगे हम आपको नोटिफिकेशन के अनुसार, जानकारी देने जा रहे हैं जिससे की इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस आर्टिकल में हम विस्तार से आपको रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 से जुड़ी हुई जानकारी देने जा रहे हैं।
भर्ती बोर्ड | Railway Recruitment Board ( RRB ) |
आर्टिकल का नाम | RRB Railway Group D Recruitment 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | Job Update |
नोटिफिकेशन | जारी |
नोटिफिकेशन संख्या | CENTRALISED EMPLOYMENT NOTIFICATION (CEN) No. 08/2024 |
ग्रेड | ग्रुप डी भर्ती |
पदों की संख्या | 32,438 पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
रेलवे भर्ती ग्रुप डी 2024 से जुड़ने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया किस तरह से पूरी करनी है। कौन-कौन से दस्तावेजों के साथ उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं, इससे जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी हम आगे आपको बताने वाले हैं। साथ ही स्टेप बाय स्टेप आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया है। आप सभी पाठकों से निवेदन है कि अंत तक आर्टिकल को जरूर पढ़ें, जिससे कि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे छूट न पाए।
महत्वपूर्ण तिथि
इस रेलवे भर्ती के माध्यम से कुल 32438 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से प्रारंभ कर दी गई है। जबकि आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तय की गई है। सभी उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर दें, जिससे कि उन्हें भर्ती से जुड़ने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नोटिफिकेशन डेट | 28 दिसंबर 2025 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | 23 जनवरी 2025 |
अंतिम तिथि | 22 फ़रवरी 2025 |
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वही उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो कि कक्षा 10वीं/ आईटीआई/ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट धारक हैं। यदि आपके पास इनमें से कोई भी प्रमाण पत्र है तो आप इस भर्ती में शामिल होने के पात्र हैं।
आयु सीमा
आवेदकों के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम 36 साल के उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। कोविड महामारी की वजह से अधिकतम आयु सीमा में वृद्धि कर उसे 3 वर्ष बढ़ा दिया गया था।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग तय किया गया है। जो उम्मीदवार सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आते हैं, उन्हें ₹500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार परीक्षा हाल में परीक्षा देने पहुंचते हैं तो उन्हें ₹400 रुपए की फीस रिफंड कर दी जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रुपए निर्धारित किया गया है। यदि उम्मीदवार परीक्षा हाल में उपस्थित होते हैं तो उनकी फीस की पूरी राशि उन्हें रिफंड कर दी जाएगी। सभी वर्ग की महिलाओं के लिए भी आवेदन शुल्क ₹250 रुपए तय किया गया है। यदि महिलाएं परीक्षा में शामिल होती हैं तो पूरी फीस उन्हें रिफंड कर दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार के चयन के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। सबसे पहले आवेदन करने के बाद उम्मीदवार का कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा। यदि उम्मीदवार इसमें सफल हो जाते हैं, तो दस्तावेज वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया
रेलवे भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आगे हम आपको स्टेप बाय स्टेप आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।
न्यू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको RRB Railway Group D Recruitment 2025 हेतु आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
- ध्यानपूर्वक फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरें।
- सफलतापूर्वक यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको लॉग इन डिटेल्स मिल जावेगी, आप इसे अपने पास सुरक्षित कर लें।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉग इन विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी लॉग इन जानकारी को दर्ज करें।
- अब आपको आवेदन की सक्रिय लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- फॉर्म में सभी जानकारियों को ध्यान से भर दें।
- जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अपलोड कर दें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर दे।
Online Apply – Click Here
Notification – Click Here
Official Website – Click Here
Home Page – Click Here
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आपको RRB Railway Group D Recruitment 2025 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में बताया गया है। किस तरह से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसकी पूर्ण प्रोसेस आपको बताई गई है। यदि आप इस भर्ती में शामिल होने के पात्र हैं, तो हमारे द्वारा दी गई प्रक्रिया का पालन कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरण कर देवें। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी पसन् आई होगी। अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे, इसके लिए आप आर्टिकल को सोशल मीडिया पर जरूर साझा करें।
1 thought on “RRB Railway Group D Recruitment 2025 | केवल 10वीं पास रेलवे में बंपर बहाली शुरू : Very Useful”