Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025
बिहार सरकार द्वारा राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है “मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना”, जो वर्ष 2025 में एक बार फिर छात्रों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के अंतर्गत उन छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है जिन्होंने इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। यह योजना छात्रों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त करके उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करती है, जिससे राज्य में शिक्षा का स्तर और छात्रों का आत्मविश्वास दोनों ही बढ़ते हैं।
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 (संक्षेप में जानकारी)
योजना का नाम | Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 |
राज्य | बिहार |
लाभार्थी | इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं |
सहायता राशि | ₹10000 से लेकर के ₹15000 तक (एकमुश्त) |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
उद्देश्य | उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना |
संचालक विभाग | शिक्षा विभाग, बिहार सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | लिंक शीघ्र ही एक्टिव होगा |
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना क्या है?
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य 10वीं एवं 12वीं पास विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह एक बार की सहायता (One Time Assistance) होती है,, जो सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है जो आर्थिक तंगी के कारण कॉलेज या अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिला लेने में असमर्थ हैं।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। यह योजना ना केवल वित्तीय सहायता प्रदान करती है बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और करियर में सफल होने की दिशा में एक मजबूत आधार देती है। इसके माध्यम से बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने और ड्रॉपआउट दर को कम करने का प्रयास कर रही है।
सहायता राशि कितनी मिलती है?
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2025 के अंतर्गत प्रत्येक पात्र छात्र/छात्रा को ₹10000 से लेकर के ₹15000 तक की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। जो छात्र एवं छात्राओं ने बिहार परीक्षा समिति या फिर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक ( 10वीं ) या फौकनिया परीक्षा मे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया होगा, उन्हें ₹10000 की सहायता राशि प्राप्त होगी।
बिहार परीक्षा समिति या फिर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से इंटर ( 12वीं ) या मौलवी परीक्षा मे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र एवं छात्रों को ₹15000 तक की सहायता राशि प्राप्त होगी, इसके अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मैट्रिक परीक्षा मे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बांग्लाभाषी छात्र एवं छात्राओं को ₹10000 तक की सहायता राशि प्राप्त होगी। यह राशि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र छात्रों के बैंक खातों में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। यह राशि उच्च शिक्षा, कोचिंग, दाखिला शुल्क या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयोग की जा सकती है।
पात्रता (Eligibility Criteria)
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें आवश्यक हैं:
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र/छात्रा ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा बिहार बोर्ड, CBSE या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की हो।
- सामान्य वर्ग के छात्रों को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को अंकों में छूट मिल सकती है।
- आवेदक की उम्र योजना द्वारा निर्धारित सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए।
- लाभार्थी पहले किसी अन्य समान सरकारी योजना का लाभ न ले चुका हो।
आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- 10वीं एवं 12वीं कक्षा की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण (बैंक पासबुक की फोटोकॉपी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं (जैसे medhasoft.bih.nic.in या बिहार सरकार का शिक्षा पोर्टल) के होम पेज पर चले जाएं।
- होम पेज पर आने के बाद आपको यहां पर “मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2025” ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दें।
- हो सकता है, आपके यहां पर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जाए और आप रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी प्राप्त कर ले।
- अब आप पोर्टल पर लॉगिन करें और ध्यान से आवेदन फार्म को भरें।
- अब सभी जरूरी दस्तावेजों को एक-एक करके पोर्टल पर अपलोड कर दें।
- अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करें और इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
- आवेदन की स्थिति को लॉगिन कर समय-समय पर चेक करें।
योजना के प्रमुख लाभ
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर मिलता है।
- ₹15,000 की सीधी सहायता राशि बैंक खाते में विद्यार्थियों को प्राप्त होती है।
- आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और सरल बनाई गई है।
- मेधावी छात्रों को करियर में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन इस योजना के माध्यम से मिल रहा है।
- राज्य में ड्रॉपआउट दर को कम करने में योजना काफी मददगार साबित हो रही है।
- बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा मिलता है।
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन | लिंक शीघ्र ही एक्टिव होगा |
आधिकारिक वेबसाइट | लिंक शीघ्र ही एक्टिव होगा |
डायरेक्ट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | लिंक शीघ्र ही एक्टिव होगा |
निष्कर्ष
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सभी तक पहुंचाना है। यह योजना न केवल छात्रों को आर्थिक सहारा देती है बल्कि उनके भविष्य को एक नई दिशा भी प्रदान करती है। यदि आप बिहार के निवासी हैं और आपने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है, तो इस योजना का लाभ उठाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। समय पर आवेदन करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2025 का लाभ कौन ले सकता है?
बिहार राज्य के वे छात्र जिन्होंने 10वीं, 12वीं पास की है और निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत कितनी राशि मिलती है?
पात्र छात्रों को ₹15,000 की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है।
क्या यह योजना केवल बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए है?
नहीं, यह योजना अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे CBSE, ICSE के छात्रों के लिए भी है, बशर्ते वे बिहार के निवासी हों।
आवेदन कब शुरू होता है?
आवेदन की तिथि 12वीं बोर्ड के परिणाम के बाद घोषित की जाती है। इसके लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर नोटिस जारी होता है।