Har Ghar Tiranga Certificate 2025
भारत का राष्ट्रीय ध्वज हमारी स्वतंत्रता, एकता और गर्व का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर तिरंगे की शान हर भारतीय के दिल में बस जाती है। इसी भावना को और प्रबल करने के लिए सरकार ने “हर घर तिरंगा अभियान” शुरू किया है, जिसके तहत नागरिक अपने घरों, संस्थानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हैं। इस अभियान में भाग लेने वालों को एक “Har Ghar Tiranga Certificate” प्रदान किया जाता है, जो देशभक्ति और सहभागिता का डिजिटल प्रमाण पत्र होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको Har Ghar Tiranga Certificate 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे और आप इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें एवं किसी भी जानकारी को मिस ना करें।
Har Ghar Tiranga Certificate 2025 : Overview
आर्टिकल का नाम | Har Ghar Tiranga Certificate 2025 |
अभियान का नाम | हर घर तिरंगा अभियान 2025 |
सर्टिफिकेट का प्रकार | डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र |
लॉन्च करने वाला | भारत सरकार |
उद्देश्य | नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें डिजिटल प्रमाण देना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक पोर्टल | यहां क्लिक करें |
सर्टिफिकेट डाउनलोड मोड | PDF / इमेज फाइल |
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट क्या है?
Har Ghar Tiranga Certificate एक डिजिटल प्रमाण पत्र है, जो नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के बाद दिया जाता है। जब कोई व्यक्ति सरकार के पोर्टल पर जाकर तिरंगा फहराने की शपथ लेता है और अपनी लोकेशन या फोटो अपलोड करता है, तो उसे तुरंत ऑनलाइन एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। यह सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता है कि आपने देशभक्ति के इस अभियान में हिस्सा लिया है और तिरंगे की शान को सम्मानित किया है।
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट में दी जाने वाली जानकारी
- सहभागी का नाम
- अभियान का नाम
- जारी करने की तिथि
- यूनिक सर्टिफिकेट आईडी
- सरकारी लोगो और डिज़ाइन
- डिजिटल हस्ताक्षर
- कार्यक्रम से संबंधित संदेश
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कौन बनवा सकता है?
- भारत का कोई भी नागरिक
- सरकारी या निजी संस्थान के कर्मचारी
- स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं
- व्यापारी, दुकानदार और उद्यमी
- सामाजिक संगठन के सदस्य
- भारत में रह रहे विदेशी नागरिक (अभियान में भाग लेने के इच्छुक)
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किसी विशेष दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती। केवल आपके पास इंटरनेट सुविधा वाला मोबाइल या कंप्यूटर और एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए। यदि पोर्टल पर फोटो अपलोड की आवश्यकता हो, तो आपको अपनी तिरंगा फहराते हुए फोटो अपलोड करनी होगी।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
- अब आपके यहां पर अपलोड सेल्फी का ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दें।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा और यहां पर आपको अपने संबंधित कुछ जानकारी देनी होगी जैसे की अपना नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन दर्ज करें।
- अब इतनी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको एक बार फिर से अपलोड सेल्फी वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना है और अपनी सेल्फी अपलोड कर देना है (ध्यान रहे आपको अपनी सेल्फी तिरंगे के साथ लेनी है)।
- यहां पर आपको सबमिट का ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें।
- इस प्रकार से आप हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप अपना आवेदन घर बैठ कर सकते हैं और अब आगे आपको इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, इसके बारे में नीचे हमने विस्तार से बताया है।
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- एक बार फिर से आप हर घर तिरंगा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और इसके होम पेज को ओपन कर ले।
- अब यहां पर आने के बाद आपको अपना वह वाला मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिसके जरिए अपने सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवेदन फार्म में जानकारी दी थी।
- अब आप इस नंबर को दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन कर लेंगे।
- वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने एक नया इंटरफेस आ जाएगा और यहां पर आपको “डाउनलोड सेल्फी” या फिर “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” सेक्शन में आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना होगा।
- अब इतनी प्रक्रिया पूरा कर लेने के बाद आपको सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसके बाद आपको अंतिम में “डाउनलोड” या “PDF सेव” विकल्प पर क्लिक कर देना है और इस प्रकार से आपका सर्टिफिकेट आपके फोन में या फिर आपके सिस्टम में डाउनलोड हो जाएगा।
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट के फायदे
- आप एक प्रकार से इस सर्टिफिकेट को देशभक्ति के डिजिटल सबूत के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सोशल मीडिया पर साझा करके दूसरों को प्रेरित करना।
- सरकारी मान्यता प्राप्त अभियान में भागीदारी का रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है।
- स्कूल, कॉलेज या संस्थान में गतिविधियों के प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
- देश के साथ जुड़ाव और एकता की भावना को बढ़ावा देना।
Certificate Apply | Click Here |
Official Website | Click Here |
10th, 12th Pass Job | Click Here |
निष्कर्ष
Har Ghar Tiranga Certificate 2025 न केवल एक डिजिटल दस्तावेज है बल्कि यह हमारी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह अभियान हमें यह याद दिलाता है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, एकता और गर्व का प्रतीक है। यदि आपने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है, तो आज ही ऑनलाइन आवेदन करें, तिरंगा फहराएं और अपना सर्टिफिकेट प्राप्त करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कब जारी किया जाता है?
जब आप पोर्टल पर तिरंगा लगाने की प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो सर्टिफिकेट तुरंत ऑनलाइन जारी हो जाता है।
2. क्या यह सर्टिफिकेट मुफ्त में मिलता है?
हाँ, यह पूरी तरह मुफ्त है और कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
3. क्या इसमें फोटो अपलोड करना जरूरी है?
कुछ मामलों में फोटो अपलोड वैकल्पिक होती है, लेकिन अभियान के प्रभाव को बढ़ाने के लिए फोटो जोड़ना अच्छा होता है।
4. क्या मैं मोबाइल से आवेदन कर सकता हूँ?
हाँ, आप मोबाइल या कंप्यूटर किसी भी डिवाइस से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
5. क्या विदेशी नागरिक भी यह सर्टिफिकेट ले सकते हैं?
हाँ, यदि वे भारत में रह रहे हैं और अभियान में हिस्सा लेना चाहते हैं तो वे भी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
1 thought on “Har Ghar Tiranga Certificate 2025 | हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे बनाये मोबाइल से : Very Useful”