DSSSB Vacancy 2025
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2025 में युवाओं के लिए बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस बार DSSSB ने 334 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें Court Attendant, Room Attendant और Security Attendant जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है, जो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ दिल्ली सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी पाना चाहते हैं।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। यदि आप इस वैकेंसी के अंतर्गत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो आप हमारे आज के इस लेख को ध्यान से पढ़ें एवं किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी इग्नौर ना करें।
DSSSB Vacancy 2025 – शॉर्ट जानकारी
आर्टिकल का नाम | DSSSB Vacancy 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | दिल्ली गवर्नमेंट वैकेंसी |
भर्ती बोर्ड | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
अधिसूचना संख्या | 03/2025 |
कुल पद | 334 |
पद का नाम | Court Attendant, Room Attendant, Security Attendant |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 26 अगस्त 2025 |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास / ITI प्रमाणपत्र |
आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष |
आवेदन मोड | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
DSSSB भर्ती 2025 की मुख्य जानकारी
DSSSB द्वारा जारी इस अधिसूचना में कुल 334 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक पद Court Attendant के हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे। इस भर्ती की खासियत यह है कि केवल 10वीं पास या ITI पास उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों का विवरण
- Court Attendant: 295 पद
- Court Attendant (S): 22 पद
- Court Attendant (L): 1 पद
- Room Attendant (H): 13 पद
- Security Attendant: 3 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 14 अगस्त 2025
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 26 अगस्त 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- परीक्षा तिथि: शीघ्र घोषित होगी
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (General) / ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS): ₹100
- एससी (SC) / एसटी (ST) / महिला उम्मीदवार / दिव्यांग (PwBD) / पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): शुल्क माफ
- भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
- ITI प्रमाणपत्र धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष (01 जनवरी 2025 को आधार मानकर)
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- हाई स्कूल (10वीं) का प्रमाणपत्र
- ITI सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट आकार की हालिया फोटो
- हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
- आधार कार्ड / वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (PwBD)
- निवास प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ए जाने के बाद आपको “Recruitment” सेक्शन में जाकर Advt. No. 03/2025 को चुन लेना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा और यहां पर आपको “Apply Online” पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कहा जाएगा और यहां पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा और आप इस पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक से एक-एक करके भर दीजिए।
- अब आपको आगे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए OTP वेरिफिकेशन कंप्लीट कर लेना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड आपको प्राप्त हो जाएगा।
- प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन प्रक्रिया को भी पूरा कर लें।
- अब आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को भी एक-एक करके ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर देना है।
- अंतिम में आपको अपनी जाति वर्ग श्रेणी के अनुसार दिखाई दे रहे आवेदन शुल्क का भुगतान कंप्लीट करना है और अपने आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
DSSSB भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा – कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और भाषा ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन – परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के सभी प्रमाणपत्रों की जांच होगी।
- मेडिकल परीक्षा – अंतिम चरण में स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
कृपया ध्यान दें- अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर तैयार की जाएगी।
DSSSB Vacancy 2025 सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे मैट्रिक्स के तहत वेतन मिलेगा। मासिक सैलरी ₹21,700 से ₹69,100 के बीच होगी। इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। कुल मिलाकर, चयनित उम्मीदवार को लगभग ₹40,000 मासिक वेतन मिलने की संभावना है।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
DSSSB द्वारा जारी यह भर्ती 10वीं या ITI पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अंतिम तारीख 24 सितंबर 2025 तय की गई है। यदि आप न्यूनतम योग्यता पूरी करते हैं, तो बिना देरी किए इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आकर्षक वेतनमान, स्थायी सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाओं के कारण यह भर्ती युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय साबित हो सकती है।