Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025
बिहार सरकार के द्वारा हमारे बिहार के सभी किसानों के लिए एक नई योजना चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत हमारे बिहार के किसानों को मुफ्त में फसल बीमा योजनाओं का लाभ भरपूर दिया जा रहा है। यदि आप एक किसान है एवं अपने फसलों का बीमा करना चाहते है। तो आप घर बैठे राज्य सरकार के द्वारा चलाए गये बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 के द्वारा बीमा के लिए ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम इससे जुड़ी सभी जानकारी को स्टेप बाई स्टेप जाने वाले है। आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़े।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 से संबंधित जानकारी
यदि आप एक किसान है। एवं आप अपने फसलों का मुफ्त में फसल बीमा करना चाहते है। तो आप इस योजना का लाभ भरपूर उठा सकते है। यदि आपका फसल किसी भी परिस्थिति में जैसे की बाढ़, सुखार या किसी भी आपदा के द्वारा नुकसान हो जाता है। तो ऐसी स्थिति में आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। यह योजना हमारे किसानों के लिए काफी वरदान साबित होता है। यह योजना का लाभ बिहार के सभी किसानों को उठाना चाहिए जो मुफ्त एवं ऑनलाइन के माध्यम से इस योजना से जुड़े रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि :- आवेदन शुरू है
- आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 31 मार्च 2025
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 का बेनिफिट
इस योजना के द्वारा हमारे बिहार के किसानों को फसल नुकसान हो जाने पर उन्हें अनुदान के रूप में सहायता राशि प्रदान किया जाता है। अनुदान राशि अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जो नीचे बताया गया है।
- 20% फसल क्षति होने पर ₹7500/- की राशि प्रति हेक्टेयर दिया जाता है।
- 20% से अधिक छाती होने पर ₹10000 की राशि प्रति हेक्टेयर दिया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत सभी किसान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही आवेदन कर सकते है।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 बीमा के लिए फसलों की सूची
- गेहूं
- रवि
- मसूर
- मकई
- चना
- अरहर
- ईख
- राई सरसों
- आलू
- प्याज इत्यादि
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025 का मुख्य बिंदु
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के अंतर्गत रैयत एवं गैर-रैयत दोनों किसान आवेदन कर सकते है।
- यदि आपका फसल बाढ़, सुखार, तूफान, ओलावृष्टि या फिर किसी भी आपदा के द्वारा फसल नुकसान हो जाती है तो इस योजना के द्वारा भरपाई कर अनुदान राशि दिया जाएगा।
- किसानों को अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र की बीमा राशि उनके फसलों पर प्रदान किया जाता है।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक आधार कार्ड
- आवेदक का किसान रजिस्ट्रेशन
- बैंक पासबुक
- रजिस्टर मोबाइल नंबर
- भू स्वामित्व प्रमाण पत्र या लगान रसीद ( रैयत किसान के लिए)
- स्व घोषणा प्रमाण पत्र

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025 का आवेदन कैसे करें
यदि आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 का आवेदन करना चाहते है। तो आप ऑनलाइन के माध्यम से इसका आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले ऊपर बताए गए जरूरी दस्तावेज का आपके पास होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए नीचे स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया बताया गया है। जिसे आप फॉलो करके आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025 का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सहकारिता विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- उसके बाद आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 का सक्रिय लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- फिर आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- अब आपको पर्सनल जानकारी एवं बैंक से संबंधित जानकारी और खेती की गई भूमि से जुड़े जानकारी साथ ही साथ फसल की जानकारी भी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज को पोर्टल पर अपलोड कर देना है।
- अंत में, आपको फाइनल सबमिट का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक कर आप अपने आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर सकते है। इसके पश्चात आपको आवेदन का पवित्र रसीद प्राप्त हो जाएगा। जिसे आप सुरक्षित रखें।
Online Apply – Click Here
Notification – Click Here
Official Website – Click Here
New Kisan Registration – Click Here
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025 से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताया है। और याह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित होने वाला है। आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़ें। साथ ही साथ इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सहायता के लिए कमेंट बॉक्स से इस्तेमाल कर पूछ सकते है।