Bihar Rajaswa Maha Abhiyan Form
बिहार सरकार लगातार भूमि संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में शुरू किया गया बिहार राजस्व महा अभियान 2025 आम नागरिकों को भूमि दस्तावेज़ों से जुड़ी समस्याओं से राहत देने का बड़ा प्रयास है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों और पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग आसानी से अपने कागजात की त्रुटियों को सुधार सकें और ज़रूरी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकें।
Bihar Rajaswa Maha Abhiyan : Overview
आर्टिकल का नाम | Bihar Rajaswa Maha Abhiyan Form |
आर्टिकल का प्रकार | भूमि संबंधित योजना |
योजना का नाम | बिहार राजस्व महा अभियान 2025 |
शुरूआत | अगस्त 2025 |
समाप्ति | सितंबर 2025 |
विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार |
लागू क्षेत्र | सम्पूर्ण बिहार राज्य |
उद्देश्य | भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता और त्रुटि सुधार |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन फॉर्म व पंचायत शिविरों के माध्यम से |
लाभार्थी | बिहार के सभी भूमि मालिक व ग्रामीण नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
बिहार राजस्व महा अभियान क्या है?
यह एक राज्यव्यापी अभियान है, जिसके अंतर्गत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के हर गांव और पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर भूमि दस्तावेज़ों की समस्याओं का समाधान करता है। अभियान का मकसद है कि लोगों को अपने रिकॉर्ड सुधरवाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
अभियान शुरू करने का उद्देश्य
बिहार राजस्व महा अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके जमीन संबंधी अधिकार सुरक्षित कराना और रिकॉर्ड की त्रुटियों को दूर करना है। इस अभियान से लोग आसानी से जमाबंदी, दाखिल-खारिज, नामांतरण और अन्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही यह पहल भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और भूमि प्रबंधन को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- अभियान की शुरुआत: 16 अगस्त 2025
- घर-घर दस्तावेज़ वितरण की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2025
- पंचायत शिविर की शुरुआत: 19 अगस्त 2025
- अभियान की समाप्ति: 20 सितंबर 2025
अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्य
- जमाबंदी में नाम, खाता, खेसरा या रकबा से जुड़ी त्रुटियों का सुधार।
- दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया पूरी करना।
- उत्तराधिकारी नामांतरण (वारिसों के नाम दर्ज करना) ।
- बंटवारा नामांतरण (जमाबंदी को हिस्सों में विभाजित करना) ।
- खतियान और एलपीसी प्रमाणपत्र जारी करना।
- पुराने भू-अभिलेख और नक्शा उपलब्ध कराना।
- भूमि विवादों का समाधान करना।
- डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)
- छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड(ऑनलाइन) कराना
अभियान का लाभ कौन उठा सकता है?
- वे किसान या भूमि मालिक जिनके कागजात में कोई त्रुटि है।
- जिनके दाखिल-खारिज आवेदन लंबित हैं।
- जो खतियान या एलपीसी प्रमाणपत्र लेना चाहते हैं।
- ग्रामीण और सीमांत किसान जो समय पर दस्तावेज़ प्राप्त करना चाहते हैं।
- जिनके नामांतरण से जुड़ी समस्याएं हैं।
- महिलाएं व परिवार जिनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज अधूरे या गलत हैं।

Bihar Rajaswa Maha Abhiyan Form कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे और वहां पर आपको केवल “प्रपत्र देखें” वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दीजिए।
- इतना करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा और आपको यह कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा। (यहां पर आपको फॉर्म का प्रिंट आउट फोटो लगा देना है, सर हम आपको यह मैसेज दे रहे हैं)
- कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया को पूरा करके “बिहार राजस्व महा – अभियान 2025” के तहत जारी अलग – अलग प्रपत्र को चेक व डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते है।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन अभियान फॉर्म | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
बिहार राजस्व महा अभियान 2025 सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनके अधिकार और दस्तावेज़ समय पर उपलब्ध कराना है। बिहार राजस्व महा अभियान के अंतर्गत बिहार के प्रत्येक नागरिकों को भूमि प्रबंधन प्रणाली पारदर्शी की सुविधा मिलेगी, भ्रष्टाचार में कमी आएगी और ग्रामीण स्तर पर न्याय जैसी सुविधाएं समय पर प्राप्त होगी। यदि आपके दस्तावेज़ में कोई त्रुटि है या दाखिल-खारिज लंबित है, तो यह सही समय है अभियान का लाभ उठाने का।
FAQ
बिहार राजस्व महा अभियान कब तक चलेगा?
यह अभियान 16 अगस्त 2025 से शुरू होकर 20 सितंबर 2025 तक चलेगा।
क्या यह अभियान पूरे बिहार में लागू होगा?
हाँ, यह अभियान बिहार के सभी जिलों और पंचायतों में चलाया जाएगा।
किन दस्तावेज़ों का सुधार किया जा सकता है?
जमाबंदी, दाखिल-खारिज, नामांतरण, खतियान, एलपीसी और अन्य भूमि अभिलेखों का सुधार किया जा सकता है।
फॉर्म कहां से मिलेगा?
फॉर्म बिहार भूमि की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या पंचायत शिविरों से भी प्राप्त किया जा सकता है।
क्या आम नागरिक भी इसका लाभ ले सकते हैं?
जी हाँ, बिहार का हर नागरिक जिसका भूमि से जुड़ा कोई मामला है, वह इस अभियान का लाभ उठा सकता है।