Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025
यदि आप 12वीं (बायोलॉजी या गणित) पास उम्मीदवार हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में स्थायी करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (State Health Society, Bihar) द्वारा जारी की गई Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में 220 पदों पर आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू होकर 28 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। समय सीमाएं, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ नीचे विस्तार से प्रस्तुत हैं।
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 : Overview
आर्टिकल का नाम | Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | स्वास्थ्य क्षेत्र में वैकेंसी बिहार |
भर्ती संस्था | State Health Society, Bihar (NHM के अंतर्गत) |
पद का नाम | Ophthalmic Assistant (नेत्र सहायक) |
कुल रिक्तियाँ | 220 पद |
आवेदन प्रारंभ | 14 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 |
मासिक वेतन | ₹15,000 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 से संबंधित जानकारी
State Health Society, Bihar ने Advt. No. 07/2025 के तहत 220 नेत्र सहायक पदों के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। इस वैकेंसी को National Health Mission (NHM) के अंतर्गत, राज्य के सरकारी अस्पतालों में संचालित की जाएगी और यदि आप वह एक लंबे अरसे से स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तलाश थी तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले आपको अपना ऑनलाइन आवेदन देना होगा। हमने आगे अपने इस लेख मेंवैकेंसी से संबंधित सभी विस्तृत जानकारी को नीचे समझाया है।
कुल पद संख्या एवं संबंधित मुख्य जानकारी
यह भर्ती अभियान 220 रिक्त पदों को भरने हेतु निकाला गया है, जिसमें सामान्य UR (87 पद), EWS (22 पद), BC (26 पद), EBC (40 पद), SC (30 पद), ST (3 पद), WBC (7 पद) आदि वर्गों के लिए रिजर्वेशन के अनुसार पदों का वितरण शामिल है। नियुक्तियाँ अनुबंध (contractual) आधार पर होंगी, प्रारंभ में 11 महीने की अवधि के साथ, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन और वित्तीय स्थिति होने पर 60 वर्ष की आयु या बजट उपलब्धता तक बढ़ाया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि: 14 अगस्त 2025 से
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे तक
आवेदन शुल्क
- UR / EWS / BC / EBC: ₹500
- SC / ST (बिहार निवासी): ₹125
- महिला (सभी वर्ग, बिहार निवासी): ₹125
- दिव्यांग (40% विकलांगता): ₹125
पात्रता मापदंड
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं (बायोलॉजी या गणित) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ Ophthalmic Assistant या Optometry में 2-वर्षीय डिप्लोमा या प्रशिक्षण होना चाहिए।
- आवेदक में सभी प्रकार के डिप्लोमा या फिर डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और स्कूल से पूरा किया हो।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष
- UR / EWS (पुरुष): 37 वर्ष
- UR / EWS (महिला): 40 वर्ष
- BC / EBC (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
- SC / ST (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
- आरक्षण श्रेणियों को सरकारी नियमों अनुसार अतिरिक्त आयु सीमा में छूट प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदन फॉर्म एवं CBT प्रवेश पत्र की छाया प्रति
- दो पासपोर्ट-साइज हालिया रंगीन फोटोग्राफ
- पहचान पत्र (आधार/वोटर/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन/पासपोर्ट)
- मैट्रिक प्रमाण पत्र/मार्कशीट (जन्म तिथि हेतु)
- शैक्षणिक योग्यता (10वीं से अंतिम) के प्रमाण पत्र/मार्कशीट
- आरक्षण हेतु (जैसे जाति, आय/परिसंपत्ति, क्रिमी-लेयर प्रमाण पत्र)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- संबंधित प्रमाण पत्र एवं अभिलेख

Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 आवेदन प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप)
बिहार आप्थाल्मिक अस्सिटेंट वेकेंसी 2025 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आप नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें एवं सभी जरूरी स्टेप को फॉलो करते चले जाएं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- SHS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और इसके होम पेज पर आपको आ जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको “Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025” (आवेदन लिंक 14 अगस्त, 2025 के दिन एक्टिव किया जाएगा) का ऑप्शन आपको दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दें।
- इतना करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा और इसके बाद आपको यहां पर “To Register” का ऑप्शन आपको दिखाई देगा और उसके सामने क्लिक हेयर का ऑप्शन होगा और आप इसके ऊपर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का फॉर्म आ जाएगा और आपको इस फॉर्म को ध्यान से सबसे पहले तो पढ़ना है और इस आधार पर इसमें पूछी जा रही जानकारी को एक-एक करके ध्यान से भर देना है।
- यदि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान आपसे कोई दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, तो आप उन दस्तावेजों को भी एक-एक करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दीजिए।
- अब अंतिम में आपको अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसके बाद आपको यहां पर लॉगिन डिटेल भी प्राप्त हो जाएगी।
- लॉगिन डिटेल की सहायता से अब आप इस वैकेंसी के अंतर्गत अपना आवेदन करने का प्रक्रिया पूरा करेंगे और आप इसके लिए नीचे दी गई जानकारी को भी फॉलो करें।
आवेदन प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद अब आप एक बार फिर से आधिकारिक वेबसाइट पर आए और इस बार आप लॉगिन वाले डैशबोर्ड पर चले जाएं।
- इतना करने के बाद आपको आगे अब अपना लॉगिन डिटेल डालना है और ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको यहां पर वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म मिलेगा और आप आवेदन फार्म को ध्यान से भर दीजिए।
- आपने पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं और साथ अब आपको सिर्फ आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।
- अब आप वहां पर दिए गए किसी भी एक पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कंप्लीट कर दें।
- इतना करने के बाद आपको अंतिम में अपने आवेदन फार्म को सबमिट करना है और इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना है।
चयन प्रक्रिया
Bihar SHS Recruitment 2025 के अंतर्गत चयन पूरी तरह Computer Based Test (CBT) आधारित होगा। सफल उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
खंड | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
सामान्य ज्ञान | 10 | 10 |
लॉजिकल / रीजनिंग | 20 | 20 |
संख्यात्मक क्षमता | 20 | 20 |
तकनीकी (Technical Ability) | 50 | 50 |
कुल | 100 | 100 |
समय अवधि | – | 2 घंटे |
वेतनमान
इस वैकेंसी के अंतर्गत चयनित उम्मीदवार को मानदेय पर ₹15,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा यह वेतन लगभग सभी पद के लिए होने वाला है।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें Link Active 14 अगस्त 2025 |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
यदि आप एक स्वास्थ्य-प्रेमी युवा हैं, आपके पास न्यूनतम योग्यता (12वीं + डिप्लोमा) है, और आप आयु सीमा में आते हैं, तो यह Bihar Ophthalmic Assistant Vacancy 2025 आपके करियर के लिए एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें, दस्तावेज तैयार रखें और परीक्षा से पहले अच्छी तैयारी करें।