Bihar Home Guard Result 2025: बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पूरी तरह से संपन्न होने की ओर बढ़ रही है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि आपने भी यह परीक्षा दी है, तो यह लेख आपके लिए काफी अहम है। हालांकि बिहार के कई जिलों में होमगार्ड के रिजल्ट जारी हो चुके हैं तो वहीं कुछ जिलों में रिजल्ट आने में थोड़े समय और बाकी है। आप बिहार के जिस भी जिले से हैं, यदि वहां पर अभी तक होमगार्ड का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है या फिर अभी आपको पता नहीं है कि रिजल्ट कब तक आएगा।
यह लेख आपको इन्हीं सभी सूचनाओं से संबंधित जानकारी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। हम यहां पर आपको रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे इसीलिए आप हमारे आज के इस लेख को शुरू से लेकर अंतिम तक ध्यान से पढ़ें और किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी इग्नौर ना करें।
Bihar Home Guard Result 2025
विवरण | जानकारी |
आर्टिकल का नाम | Bihar Home Guard Result 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | रिजल्ट |
संबंधित राज्य | बिहार |
कुल वैकेंसी की संख्या | 15000 वैकेंसी |
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Bihar Home Guard Result 2025 को लेकर क्या है अपडेट
बिहार सरकार द्वारा प्रारंभिक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन चरणबद्ध तरीके से जिला स्तर पर किया जा रहा है, ताकि परीक्षा व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित की जा सके। कुछ जिलों जैसे दरभंगा और लखीसराय में यह परीक्षा पहले ही 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो कि 14 मई से लेकर 19 मई तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जा रही है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों जैसे बक्सर में PET की शुरुआत 15 मई से की जा रही है।
इस प्रकार, सभी जिलों में परीक्षा की तिथियाँ अलग-अलग निर्धारित की गई हैं ताकि परीक्षार्थियों को सुगमता हो और प्रशासनिक कार्य भी सुचारु रूप से संपन्न हो सके। पेट टेस्ट हो जाने के बाद ही होमगार्ड का रिजल्ट आपके जिले में घोषित किया जाएगा। यदि आपने अभी पेट एग्जाम नहीं दिया है, तो शीघ्र ही या आपके जिले में होगी और परीक्षा का परिणाम इस समय के भीतर घोषित भी कर दिया जाएगा।
बिहार होम गार्ड फिजिकल टेस्ट क्या होता है?
बिहार होम गार्ड बनने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) उत्तीर्ण करनी होती है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर इन गतिविधियों को पूरा करना होता है। इस परीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट हैं और होम गार्ड की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की तिथि 27 मार्च 2025 से शुरू थी।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 सुनिश्चित की गई थी।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 सुनिश्चित की गई थी।
- फिजिकल एक्जाम की प्रारंभिक तिथि 30 अप्रैल 2025 से 21 जून 2025 तक ( जिला स्तरीय ) ।
- एडमिट कार्ड वितरित करने की प्रारंभिक तिथि 24 अप्रैल 2025 से।
- रिजल्ट जारी करने की तिथि :- जिन जिलों की परीक्षा हो चुकी है, उनके रिजल्ट 5-10 दिनों के भीतर अपलोड किए जा रहे हैं।
बिहार होम गार्ड चयन प्रक्रिया
बिहार होम गार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह शारीरिक परीक्षाओं पर आधारित होती है, जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाती। सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) होता है, जिसमें उम्मीदवार की ऊंचाई और छाती की माप की जाती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होती है, जिसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं। अंत में, सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हैं। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और उसी के अनुसार चयन होता है।

Bihar Home Guard Result 2025 : मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
बिहार होम गार्ड की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले तो आपको गूगल पर जाना है।
- इसके बाद आपको सच में जाकर के अपने जिले का नाम लिखना है और उसके बाद आगे ( आपके जिले का नाम ) .NIC लगा देना है। उदाहरण के रूप में “Lakhisarai District .NIC” इतना करते ही आपके जिले की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट खुल जाएगी और आपको इसे ओपन कर लेना है।
- आपके जिले के ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाने के बाद आपको यहां पर नोटिस का सेक्शन दिखाई देगा और आपको इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपको रिक्रूटमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा और इस वाले ऑप्शन के ऊपर भी आपको क्लिक कर देना है।
- अब फाइनली आपके सामने बिहार होमगार्ड रिजल्ट 2025 का ऑप्शन दिखाई देगा और आप अब इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दें।
- कितना करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा और यहां पर सभी रिजल्ट की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
- यह लिस्ट डेट वाइज होगी और आपको उसी हिसाब से उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब आपको उसी जगह पर डाउनलोड का भी ऑप्शन मिलेगा और आप इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करके रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें और फिर आप इसमें अपना शारीरिक परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।
Bihar Home Guard Provisional Merit List 2025
District Name | Merit List PDF |
Bhojpur | Check Merit List |
Banka | Check Merit List |
Aurangabad | Check Merit List |
Lakhisarai | Check Merit List |
Kishanganj | Check Merit List |
Purnea | Check Merit List |
Important Links
Merit List Dist Wise | Download Merit List |
Official Website | Click Here |
10th, 12th Pass Job | Click Here |