Bihar Home Guard Bharti 2025
बिहार राज्य के उम्मीदवार, जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। बिहार राज्य के गृह रक्षा वहिनी के अंतर्गत होमगार्ड के पदों पर भर्ती होने वाली है। इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना को भी जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार कुल 15000 पदों को भरा जाएगा। आइये विस्तार से आपको इस भर्ती से जुडी हुई संपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। सभी पाठकों से निवेदन है कि वह अंत तक इस आर्टिकल को जरूरत पढ़ें, जिससे कि उन्हें इस भर्ती से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Bihar Home Guard Bharti 2025
आर्टिकल का नाम | Bihar Home Guard Bharti 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | जॉब |
पदों की संख्या | 15000 पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Application Apply Date? | 27 मार्च 2025 |
Application Last Date? | 16 अप्रैल 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
महत्वपूर्ण तिथि
Bihar Home Guard Bharti 2025 से जुड़े हुए ऑफिशल नोटिस को 28 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। नोटिस जारी होने के बाद से ही उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यार्थी आवेदन करने के प्रारंभिक व अंतिम तिथि से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि अब तक विभाग के द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है
- Application Online Apply Date – 27 मार्च 2025
- Application Online Last Date – 16 अप्रैल 2025
उम्मीदवारों के लिए पात्रता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वही उम्मीदवार बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 का हिस्सा बन सकते हैं, जो की कक्षा 10वीं व 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा को पास कर चुके हैं।
आयु सीमा
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। कम से कम 19 वर्ष की आयु सीमा वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अधिकतम 40 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो पाएंगे। जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से आते हैं उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती नियमों के अनुसार, आयु सीमा में छूट की जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी पढ़ सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन निर्धारित की गई चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। यदि उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो ही वह चयन की अगली प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा। इस दौरान उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस और शरीर मापदंडों की जांच होगी। लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर अंतिम सूची को भी तैयार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में नाम होने की स्थिति में उम्मीदवार का चयन निर्धारित भर्ती के लिए कर दिया जावेगा।

आवेदन की प्रक्रिया
योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को Bihar Home Guard Bharti 2025 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसकी जानकारी हम आपको आगे बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको ऑनलाइन आवेदन की भी प्रक्रिया बताई जाएगी।
रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करने का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जहां पर ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको लॉग इन आईडी व पासवर्ड मिल जाएंगे।
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- यहां आपको लॉग इन आईडी व पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- अब आपकी स्क्रीन पर अप्लाई नाउ का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक कर दें।
- स्क्रीन पर भर्ती से जुड़ा हुआ आवेदन पत्र खुल जाएगा, जिसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज कर दें।
- अब जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें ध्यान पूर्वक अपलोड करें।
- एक बार ध्यान से आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी को चैक करें।
- निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान कर देवें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक कर आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना बिल्कुल ना भूले, यह भविष्य में आपके काम आ सकती है।
Important Link
Official Website | Click Here |
Application Online | Click Here |
Login | Click Here |
Notification | Click Here |
10th/ 12th Pass Job | Click Here |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में विस्तार से आपको Bihar Home Guard Bharti 2025 से जुड़ी हुई जानकारी बताई गई है। यदि अभ्यार्थी इस भर्ती में शामिल होने की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं तक आर्टिकल पहुंचे, इसके लिए आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करना बिल्कुल ना भूले।