Bihar Board Inter 1st Merit List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) सत्र 2025-27 के लिए पहली मेरिट लिस्ट शीघ्र ही जारी की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट उन छात्रों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्होंने इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में नामांकन लेने के लिए अपना आवेदन किया हुआ था।
अगर आपने एडमिशन लेने के लिए OFSS पोर्टल पर अपना आवेदन दिया था, तो यह लेख आपके लिए बहुत ज्यादा ही महत्वपूर्ण होने वाला है। यह मेरिट लिस्ट छात्रों के मैट्रिक के अंकों, आरक्षण श्रेणी और चयनित कॉलेज विकल्पों के आधार पर तैयार की गई है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Bihar Board Inter 1st Merit List 2025 क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, चयन प्रक्रिया, स्लाइड-अप विकल्प, स्पॉट एडमिशन, आवश्यक दस्तावेज़ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ।
Bihar Board Inter 1st Merit List 2025 : Overview
आर्टिकल का नाम | Bihar Board Inter 1st Merit List 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | मेरिट लिस्ट |
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
प्रणाली | OFSS (Online Facilitation System for Students) |
कक्षा | इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) |
सत्र | 2025-2027 |
आवेदन तिथि | 24 अप्रैल 2025 से 20 मई 2025 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 04 जून 2025 |
मेरिट लिस्ट डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Bihar Board Inter 1st Merit List 2025-27 क्या है?
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) में प्रवेश के लिए छात्रों द्वारा OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया गया था। इन आवेदनों के आधार पर BSEB प्रथम मेरिट लिस्ट को जून के पहले सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है। इस मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों में से किसी एक में प्रवेश के लिए नामांकित किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह तक संबंधित कॉलेज में जाकर नामांकन कराना अनिवार्य है। हालांकि अभी नामांकन करने के लिए कोई भी निर्धारित तिथि का चयन नहीं किया गया है, जब सभी मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी, उसके बाद ही नामांकन करने की तिथि निर्धारित की जा सकती है।
Bihar Board Inter 1st Merit List 2025-27 कब तक जारी हो सकती है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) सत्र 2025-27 के लिए पहली मेरिट लिस्ट की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए, यह संभावना है कि पहली मेरिट लिस्ट जून 2025 के प्रथम सप्ताह या फिर मध्य तक जारी की जा सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और OFSS पोर्टल www.ofssbihar.net पर नवीनतम अपडेट के लिए निगरानी रखें। जैसे ही आधिकारिक तिथि की घोषणा होगी, संबंधित वेबसाइटों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रथम मेरिट लिस्ट और एडमिशन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां से संबंधित नीचे तालिका में दी गई जानकारी को ध्यान से देखें:
गतिविधि | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2025 |
प्रथम मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 04 जून 2025 |
प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन | मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद |
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में छात्रों के मैट्रिक (10वीं) के अंकों, आरक्षण श्रेणी और उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों की प्राथमिकता को ध्यान में रखा गया है। मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को उनके आवेदन में दिए गए विकल्पों के आधार पर कॉलेज आवंटित किया गया है। यदि कोई छात्र आवंटित कॉलेज में नामांकन नहीं कराता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और वह दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा ।
स्लाइड-अप विकल्प क्या है?
स्लाइड-अप विकल्प उन छात्रों के लिए है, जो अपने आवंटित कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं और उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं। ऐसे छात्र 15 जुलाई 2025 से 26 जुलाई 2025 ( संभावित तिथि ) तक OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके स्लाइड-अप विकल्प का चयन कर सकते हैं। ध्यान दें कि स्लाइड-अप विकल्प चुनने के लिए पहले आवंटित कॉलेज में नामांकन कराना अनिवार्य है। स्लाइड-अप के माध्यम से छात्र को उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज में स्थान मिलने की संभावना होती है, लेकिन नए विकल्प जोड़ने या बदलने की अनुमति नहीं होती ।
स्पॉट एडमिशन क्या है?
यदि किसी छात्र का नाम पहली, दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो वह स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश ले सकता है। स्पॉट एडमिशन 16 अगस्त 2025 से 20 अगस्त 2025 ( संभावित तिथि ) तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में वे छात्र शामिल हो सकते हैं, जिनका नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है। स्पॉट एडमिशन के लिए छात्रों को OFSS पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त करनी होगी और संबंधित कॉलेज से संपर्क करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आगे की प्रक्रिया
मेरिट लिस्ट में नाम आ जाने के बाद आपको अपने मनपसंद कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आगे की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो कि नीचे निम्नलिखित बताई गई है।
- सबसे पहले आपको OFSS पोर्टल पर जाकर के अपना इंटिमेशन लेटर को डाउनलोड करना होगा।
- इंटिमेशन लेटर और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवंटित कॉलेज में जाएं।
- कॉलेज में सभी आवश्यक दस्तावेज़ों का सत्यापन कराएं।
- कॉलेज द्वारा निर्धारित नामांकन शुल्क जमा करें।
यदि मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आता है तो क्या करें?
यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। BSEB द्वारा दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। आप OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके अपने विकल्पों को अपडेट कर सकते हैं और दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं। यदि फिर भी नाम नहीं आता है, तो आप स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं ।
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद एडमिशन कराने के लिए जरूरी दस्तावेज़
- मैट्रिक (10वीं) की मार्कशीट
- मैट्रिक का मूल प्रमाणपत्र
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC)
- चरित्र प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड की प्रति
- OFSS इंटिमेशन लेटर
- आवेदन की प्रिंट कॉपी

Bihar Board Inter 1st Merit List 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
जैसे ही मेरिट लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी जाएगी वैसे ही आप हमारे द्वारा बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, बस इसके लिए आप नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें एवं बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को OFSS के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
- होम पेज पर आने के बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे और आपको सिर्फ नोटिस के सेक्शन पर चले जाना है।
- अब इतना प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपको वहां पर Intermediate Cut-Off 2025 (1st Selection) का ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करो।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा और यहां पर आपको अपने जिले का चुनाव करना है और आप इसे वहां कंप्लीट करें।
- अब आगे की प्रक्रिया में आपको अपने एप्लिकेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब इतनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको फाइनली डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा और आप इसके ऊपर क्लिक कर दीजिए।
- मेरिट लिस्ट डाउनलोड होने के बाद आप इसे ओपन करें और आप इसमें अपना नाम देखें।
Important link
OFSS Official website | Click Here |
1st Merit List | Link-1 | Link-2 |
10th/12th Pass Job | Click Here |