Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025
बिहार सरकार द्वारा भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एक क्रांतिकारी पहल की गई है, जिसका नाम है Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 यह अभियान खासतौर पर ग्रामीण और शहरी नागरिकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहां सरकार खुद शिविर लगाकर लोगों की ज़मीन से जुड़ी समस्याएं सुलझाएगी। पारदर्शिता, त्वरित समाधान और तकनीकी सशक्तिकरण इस अभियान की प्रमुख विशेषताएं हैं। अगर आपकी जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है और आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए हमारे लेख को ध्यान से पढ़ें ताकि आप इसे अच्छे से समझ सके एवं इसके अंतर्गत अपना आवेदन करके इस अभियान का हिस्सा बन सके।
Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 – मुख्य जानकारी
आर्टिकल का नाम | Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | बिहार भूमि से संबंधित अभियान |
योजना का नाम | बिहार भूमि महा अभियान 2025 |
शुरू करने वाला विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार |
अभियान की शुरुआत | 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक |
उद्देश्य | भूमि विवादों, रसीद त्रुटियों व दाखिल-खारिज जैसे मामलों का समाधान |
आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन – विशेष शिविरों के माध्यम से |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी भू-स्वामी एवं ज़मीन से जुड़े नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 क्या है?
यह एक विशेष अभियान है, जिसे बिहार सरकार ने भूमि सुधार और नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है। इसके तहत पंचायत और अंचल स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में ज़मीन से जुड़ी शिकायतों, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, नक्शा सुधार, नाम परिवर्तन जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। इसका उद्देश्य यह है कि लोग बिना किसी दलाल या बिचौलिए के सीधे सरकारी व्यवस्था से लाभ प्राप्त करें।
Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की भूमि संबंधित समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। इसके तहत सरकार नागरिकों के पास खुद पहुंच रही है, ताकि:
- भू-अधिकार रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके।
- ज़मीन से जुड़े विवादों को जमीनी स्तर पर निपटाया जा सके।
- भूमि संबंधित सरकारी प्रक्रियाएं आसान और सरल बनाई जा सकें।
- ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि सुधार को गति मिल सके।
- उत्तराधिकार नामांतरण
- बंटवारा नामांतरण
- डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)
- छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड(ऑनलाइन) कराना
किन-किन लोगों को मिलेगा लाभ?
- ज़मीन के वास्तविक मालिक।
- भूमि विवाद में उलझे परिवार।
- महिलाओं के नाम से भूमि रखने वाले।
- अनुसूचित जाति/जनजाति के भूमिधारी।
- जिनके रसीद या खतियान में त्रुटि है।
- पट्टेदार व बटाईदार किसान।
किन समस्याओं का समाधान किया जाएगा?
- भूमि रसीद में नाम या विवरण की त्रुटियाँ।
- दाखिल-खारिज की लंबित प्रक्रियाएं।
- म्यूटेशन से जुड़ी समस्या।
- खतियान या खेसरा में गलत विवरण।
- नक्शा में क्षेत्रफल या सीमांकन की गलती।
- भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें।
अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
- अभियान की शुरुआत: 16 अगस्त 2025
- शिविर आयोजन अवधि: 20 सितंबर 2025 तक
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- ज़मीन की रसीद/एलपीसी
- जमीन का दस्तावेज
- खतियान
- आवेदनकर्ता का फोटो
- पते का प्रमाण पत्र
- संबंधित फॉर्म (शिविर स्थल पर उपलब्ध)
- मृत्यु प्रमाण पत्र (उत्तराधिकार के लिए)
- बंटवारा अभिलेख (यदि हो)
- वंशावली या अन्य प्रमाण पत्र

Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 आवेदन प्रक्रिया – कैसे करें आवेदन?
- अपने पंचायत, अंचल या प्रखंड कार्यालय से शिविर की जानकारी प्राप्त करें।
- तय तारीख को सभी ज़रूरी दस्तावेज़ लेकर शिविर स्थल पर पहुंचें।
- शिविर में उपस्थित कर्मियों से सहायता प्राप्त कर आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज सत्यापन के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी।
- तय समय के भीतर समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
शिविर की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
- पंचायत कार्यालय से जानकारी लें।
- ग्राम सचिव या मुखिया से संपर्क करें।
- प्रखंड कार्यालय में जाकर सूची देखें।
- ब्लॉक स्तर पर जारी की गई सूचना बोर्ड को देखें।
- स्थानीय अखबारों और जन घोषणाओं पर नज़र रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
मौजा का शिविर की स्तिथि देख | यहां क्लिक करें |
फॉर्म | यहाँ क्लिक करे |
महत्वपूर्ण बिंदु | यहाँ क्लिक करे |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
Bihar Bhumi Maha Abhiyan 2025 राज्य सरकार द्वारा किया गया एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे लाखों लोगों को उनकी ज़मीन से संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। इस भूमि अभियान योजना के माध्यम से बिहार में जमीनी विवाद काम धीरे-धीरे कम होते जाएंगे और आधिकारिक भूमि धारकों का उनका अधिकार प्राप्त हो सकेगा। यदि आपको अपनी भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी में कोई भी समस्या आ रही है या फिर आप उसमें सुधार चाहते हैं, तो आप बिना किसी देरी के इस अभियान का हिस्सा बने और इसका लाभ अवश्य उठाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
बिहार भूमि महा अभियान 2025 किसके लिए है?
यह अभियान बिहार के सभी ज़मीन धारकों के लिए है, जिनको भूमि संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है।
क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
नहीं, आवेदन केवल विशेष शिविरों के माध्यम से ऑफलाइन किया जा सकता है।
क्या इस अभियान में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी होती है?
हां, दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों का समाधान भी इस अभियान के तहत किया जा रहा है।
शिविर की जानकारी कैसे मिलेगी?
पंचायत और प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर शिविरों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
क्या यह योजना सभी वर्गों के लिए है?
यह योजना सभी नागरिकों, खासकर किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए है।